Categories: बलिया

बलियाः विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर सचिव निलंबित, 10 सचिवों और एडीओ को नोटिस जारी

बलिया में पंचायत उप निदेशक संजय बरनवाल ने गंगातीरी पंचायतों में विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर सचिव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अन्य 10 सचिवों और एडीओ पंचायत को नोटिस देने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक विकास भवन सभागार में मंगलवार की शाम उपनिदेशक व आजमगढ़ मंडल के कंसलटेंट राजू पटेल ने जिले के गंगातीरी पांच ब्लॉकों के 41 पंचायती जिन्हें (एसएलडब्लूएम) के तर्ज विकसित कर मॉडल गांव बनाया जाना है, उनकी समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू नहीं होना पाया गया।

स्वच्छता मिशन फेज-2 के तहत सरकार ने जिले के पांच ब्लॉकों के 41 पंचायतों को एसएलडब्लू के तर्ज पर विकसित कर मॉडल गांव बनाने के लिए चयनित किया है। इन गांवों में कूड़ा संग्रह के लिए धन अवमुक्त कराया है। लेकिन फिर भी बेलहरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बजरहां, भरसोता बचऊंच एकौनी, दुबहड़ ब्लॉक के बंधुचक, दोपही, ओझा कछुआ, जमुआ मसर, ओझवाला, मुरलीछपरा और ब्लॉक के रामपुर कोड़रहा, हृदयपुर, उजियार, सरया, नसीरपुर, कुतुबपुर व बेरिया ब्लॉक के गोपालपुर पंचायतें, कोड़हरा नीबरार, सोहांव ब्लॉक के शाहपुर बभनौली, सिकंदरपुर, बसतपुर उत्तरी जैसे पंचायतों में काम शुरू नहीं हो पाया है।

इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र सिंह को इन पंचायतों के एडीओ पंचायत व सचिव सहित प्रधानों को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया। वहीं हल्दीरामपुर के सचिव को सस्पेंड करने का फरमान जारी किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago