Categories: बलिया

बलियाः सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले सचिवों की खैर नहीं, होगी सख्त कार्यवाही

बलिया: अक्सर ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिवों के द्वारा सरकारी कार्यों में लापरवाही बरती जाती है। सरकार से फंड मिलने के बावजूद भी कई काम अधूरे पड़े रहते हैं, यहां तक कि बुनियादी सुविधाएं तक ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं कराई जाती। अब इन लापरवाहियों पर लगाम लगाने के लिए पंचायत राज विभाग ने कार्यवाही की तैयारी कर ली है।

पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण व अन्य कार्यों में अनियमितता बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने एक माह में नौ सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक सचिवों के चार्ज वाले गांवों में जांच कराई गई है। उन पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

जिन सचिवों की लापरवाही उजागर हुई है, उनमें सबसे ज्यादा सीयर ब्लाक के पांच सचिव शामिल हैं। इनके द्वारा पहाड़पुर, छिटकिया, फरदहा, पतोई, रामपुर चंदेला व मझौवासीयर गांवों में बड़ा खेल खेला गया। सचिव मनोज कुमार वर्मा, अनिलेश कुमार, इंदल कुमार, अखिलेश गुप्ता व दुर्गेश कुमार को कारण बताओ नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है।

वहीं चिलकहर व मुरली छपरा ब्लाक के तीन सचिवों के चार्ज में आठ गांवों में विकास कार्यों के द्वारा शासनादेश की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। संबंधित ग्राम सचिवों अशोक कुमार, अजीत कुमार व पंकज गौड़ को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। गड़वार ब्लाक में एक सचिव के चार्ज वाले चार गांवों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सचिव दुर्गेश कुमार को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

ऐसे ही कई सारे ब्लाक हैं, जहां सचिवों के द्वारा निर्माण कार्यों में भारी अनिमितता बरती गई हैं। सभी ब्लाकों की जांच कराई जा रही है। जिला पंचायतराज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जांच में खामियां मिलने पर संबंधित ग्राम सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गड़बड़ियों को सुधारा जा रहा है। समुचित जवाब नहीं मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago