बलिया। यूक्रेन में रूस के हमले को 12 दिन बीत चुके हैं। वॉर के बीच यूक्रेन में लोग दहशत में हैं। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन अब आखिरी फेज में हैं। इस बीच यूक्रेन में फंसे रसड़ा नगर के MBBS के छात्र नासिर हुसैन और खैरूल बशर अंसारी की वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है। साथ ही नगर पालिका परिषद रसड़ा के कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ नारायण सोनी, प्रमुख समाज सेवी राजेश गुप्ता आदि ने उनके घर पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया।
दरअसल वार्ड नंबर 10 के पश्चिम मोहल्ला निवासी और यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र नासिर हुसैन पुत्र मोहियुद्दीन और खैरूल बशर अंसारी पुत्र निजामुद्दीन अंसारी वॉर की वजह से यूक्रेन में फंस गए थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद दोनों छात्र जब घर पहुंचे परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने राहत की सांस लेने के साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
घर वापस लौटे दोनों छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल की बदौलत ही सकुशल स्वदेश वापस लौटे हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में चारों तरफ बमबारी और फायरिंग हो रही थी। इस बीच किसी तरह भारतीय दूतावास के अधिकारियों के संपर्क से रोमानियां के रास्ते हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे और वहां से घर आए।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…