बलियाः नगरा किशोरी हत्याकांड में नया मोड़, मृतिका की बड़ी बहन की तलाश में पुलिस!

बलिया। नगरा के ताड़ीबड़ागांव में हुए किशोरी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतिका की बहन को भी आरोपी बनाया है। नगरा पुलिस बड़ी बहन की खोजबीन कर रही है। इसके लिए कोर्ट से वारंट भी लिया गया है।

बता दें कि बीते 14 अक्टूबर को किशोरी मेला देखने गई थी। वहां से नौशाद किशोरी को अपने साथ लेकर गया। उसके अगले दिन किशोरी सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मिली थी। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इन्काउनर के बाद आरोपी नौशाद को जेल भेज दिया।

वहीं अब मोबाइल कॉल डिटेल और बयानों के आधार पर मृतिका की बड़ी बहन पर शक गहरा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या किशोरी की हत्या प्रापर्टी हड़पने को लेकर होने की बात सामने आ रही है। थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कहा कि किशोरी की बहन सोनम की खोजबीन की जा रही है। कोर्ट से वारंट लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago