Categories: बलिया

बलिया के विकास का मिलिट्री अकादमी कैंप में हुआ चयन

बलिया के अगरसंडा स्थिम सनबीम स्कूल के छात्र विकास ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी के कैंप में सर्वौत्तम प्रदर्शन दिया है। उन्होंने 2465 कैडेट्स को पीछे छोड़कर एनसीसी के 10 दिवसीय कैंप में स्थान प्राप्त किया।

बता दें कि जिले में सनबीम स्कूल पहला निजी विद्यालय है, जिसे 93 यूपी बटालियन एनसीसी की वरीयता प्राप्त हुई है। विद्यालय के छात्र कैडेट एनसीसी की समस्त कैंप में पूरी निष्ठा से अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हैं। इसी बार कक्षा 12वीं के छात्र विकास ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

उन्होंने 2465 कैडेट्स को पछाड़ते हुए कैंप में स्थान हासिल किया। यह कैंप 18 से 27 दिसंबर तक देहरादून में आयोजित होगा। विकास की इस सफलता पर पूरे नगर में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरूण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि विद्यालय का छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले सहित विद्यालय का नाम रोशन कर रहा है।

उन्होंने विकास की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रशासक संतोष चतुर्वेदी एवं पंकज कुमार सिंह को भी निरंतर कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते एवं उचित मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने इस अप्रतिम सफलता पर सभी को बधाई दी।बता दें कि सनबीम स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। स्कूल के विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। यही वजह है कि विभिन्न अवसरों पर विद्यालय के छात्र स्कूल सहित नगर का नाम रोशन करते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago