बलिया के रोडवेज स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने कवायद शुरु कर दी है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में बस स्टेशन के आधुनिकीकरण से जुड़ी पत्रावली प्रस्तुत हुई।
बता दें कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बीते 19 अगस्त को बलिया आए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से जब रोडवेड स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह विकसित करने की घोषणा की, तब से पूरा प्रशासनिक अमला घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी में जुट गया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विधानसभा क्षेत्र बलिया के बस स्टेशन का विकास पीपीपी मॉडल पर होना है। इसके लिए दिल्ली की कंपनी एनबीसीसी को आधुनिकीकरण का जिम्मा सौंपा गया था। कंपनी के अधिकारियों और सर्वेयर की तीन सदस्यीय टीम ने रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण कर रिपोर्ट निगम के एमडी को प्रेषित की थी।
रिपोर्ट में 4,451 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बस स्टेशन के आधुनिकीकरण की बात कही। सर्वे के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने बस स्टेशन परिसर में मल्टी स्टोरी भवन बनाने और एआरएम कार्यालय को शिफ्ट करने की कार्य योजना भी बनाई थी। कार्ययोजना के मुताबिक स्टेशन परिसर में रैंप बनाने, वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय डॉरमेट्री और फूड प्लाजा, डिपार्टमेंटल स्टोर, सामान क्लॉक रूम, पार्सल-कूरियर बुकिंग ऑफिस, कंप्यूटरीकृत टिकट बुकिंग, बस इंफार्मेशन, वाटर एटीएम और हाइजेनिक प्रसाधन सुविधाओं के साथ साथ लैंड स्केपिंग, गो-ग्रीन परिसर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि लगाने की भी योजना है।
यूपी राज्य परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पीपीपी मॉडल के तहत कार्य करने वाली कंपनी के इंजीनियरों और सर्वेयर ने निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन और निगम के एमडी को प्रेषित कर दी है। स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ होगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…