बलिया- यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित 29 जोडी ट्रेनें निरस्त

बलिया :  रेलवे प्रशासन की ओर से सर्दियों में घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के फेरे कम किए जाएंगे। फलस्वरूप यह गाड़ियां सप्ताह में कुछ दिन निरस्त रहेंगी, शेष दिन चलेगी। इसी क्रम में वाराणसी मंडल से होकर गुजरने वाली 29 जोड़ी ट्रेनों को सप्ताह में कुछ दिन निरस्त कर दिया गया है।

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बलिया से गुजरने वाली 15159 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्स. तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक सोमवार, बुधवार, शनिवार व 15160 छपरा- दुर्ग सारनाथ एक्स. चार दिसंबर से 28 फरवरी तक गुरुवार, मंगलवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। 15054 लखनऊ-छपरा एक्स. एक दिसंबर से 26 फरवरी तक बुधवार गुरुवार, शनिवार, रविवार और

15053 छपरा-लखनऊ एक्स. चार दिसंबर से एक मार्च तक मंगलवार, बुधवार, शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। 15083 छपरा- फरूखाबाद एक्स. दो दिसम्बर से 27 फरवरी तक सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और 15084 फरूखाबाद – छपरा एक्स. तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को निरस्त रहेगी। जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्स. एक दिसंबर से 23 फ़रवरी तक प्रत्येक बुधवार और 12562 नईदिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्स. दो दिसंबर से 24 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

13 hours ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago