Categories: featured

बलिया। रफ्तार का कहर, अंधी गति से दोड़ रही स्कॉर्पियो ने किसान को रौंदा

उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अंधाधुंध गति से दोड़ रहे वाहन अब लोगों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला बलिया से है जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियों ने एक किसान की जान ले ली। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय किसान खेत में काम पूरा कर अपने घर वापस जा रहा था तभी रास्ते में ही उसे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति की मौत हो गई।

मामला बांसडीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा आदर हनुमान मंद्र के पास का है। जहां खेत से काम पूरा कर एक किसान अपने घर जा रहा था। तभी अंधी रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। जिसने किसान को टक्कर मार दी। इस टक्कर से किसान लहूलूहान हो गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही, यह भी पता चला है कि शख्स को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी रुकी नहीं, बल्कि ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है और पुलिस अब गाड़ी समेत ड्राइवर को ढूंढने की कोशिश कर रही है। वहीं घटना के बाद से किसान के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अंध गति से दौड़ रहे वाहन जल्दबाजी में कई परिवारों को उजाड़ चुके हैं ऐसे में प्रशासन को इस ओर कोई सख्त कदम उठाना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago