बलिया- ओ’ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

बलिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ‘ओ’ लेवल व ‘ट्रिपल सी’ कंप्यूटर प्रशिक्षण की सुविधा है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि इसके लिए शासन ने संशोधित समय सारणी जारी करते हुए 10 अगस्त तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विकास भवन स्थित विभाग में हार्ड कॉपी जमा करने का समय दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति लगाना अनिवार्य हैं।

मास्टर डाटा को ससमय लॉक करें शिक्षक संस्थान– शैक्षिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए समय-सारिणी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करते हुए कक्षा 9 व 10 के लिए 12 अगस्त तक तथा कक्षा 11-12 व अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के लिए 10 अगस्त तक मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने की कार्यवाही करेंगे। साथ ही मास्टर डाटा को अपडेट करते हुए डिजीटल सिग्नेचर से प्रमाणित भी करेंगे।

समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा है कि सभी शिक्षक संस्थान छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटा को ससमय लॉक करें। अगर इसकी वजह से कोई छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित संस्था की होगी। छात्रवृत्ति की विस्तृत समय-सारिणी जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में उपलब्ध है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago