Categories: बलिया

बलियाः बारात में काल बनकर दौड़ी स्कार्पियो, चपेट में आने से 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां मांगलिक कार्यक्रम के दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में बालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महूलानपार निवासी मुख देवराम पुत्र नागेंद्र राम की बारात सुखपुरा थाना क्षेत्र के भोजपुर हरिजन बस्ती निवासी अवधेश राम के घर गुरुवार की शाम आई थी। शादी समारोह में नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था।

रात करीब 10 बजे हादसा हुआ। जब स्कार्पियों में कुछ बाराती शराब पीकर बैठे थे, तभी अचानक ही गाड़ी का गियर लग गया और गाड़ी तेजी से चल पड़ी। तेज रफ्तार गाड़ी ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में देवनाथ (42) व किशन (8 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मंटू पासवान (30) तथा कुंदन (9 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago