Categories: बलिया

सूख रहा बलिया! रसड़ा क्रिटिकल जोन घोषित

भीषण गर्मा में बलिया सूख रहा है। साल दर साल यहां का भूजल स्तर गिरता जा रहा है। हालात यह हैं कि हर साल करीब 10 सेंटीमीटर वाटर लेवल कम हो रहा है। रसड़ा क्षेत्र के हाल और भी बुरे हैं। यहां हर साल भूगर्म जलस्तर 20 से 30 सेमी कम हो रहा है। भूगर्भ विभाग के मुताबिक हर साल गर्मी के दिनों में एक से डेढ़ मीटर तक जलस्तर खिसक जाता है। पिछले 10 सालों से लगातार 16 ब्लाकों में एक से 10 सेमी. तथा रसड़ा ब्लाक में 20 से 30 सेमी. प्रतिवर्ष वाटर लेबल कम हो रहा है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में औसत जलस्तर प्री मानसून न्यूनतम 7.20 मीटर और अधिकतम 8.10 मीटर तथा पोस्ट मानसून न्यूनतम 7.05 और अधिकतम 8.75 मापा गया है।

जलस्तर में भारी गिरावट होने के चलते रसड़ा को क्रिटिकल जोन घोषित किया गया है। हालांकि विभाग का कहना है कि यह इलाका क्रिटिकल जोन से बाहर आ गया है। बता दें कि जिले में जल संरक्षण के लिए कैच द रेन योजना के तहत सरकारी भवनों पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टन लगाना है। अभी 217 स्थानों पर सिस्टम लगाया है। जिले में 255 में से 153 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण हो चुका है। भीषण प्रदूषण से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इसका असर कम बारिश के रुप में देखा जा रहा है।

जल को बचाने की प्रवृत्ति में कमी और अधिक जल दोहन की वजह से आज कई इलाके सूखे का सामना कर रहे हैं। कई जगह भूजल स्तर गर्त में चला गया है। अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबेछपरा के पूर्व प्राचार्य तथा जननायक चन्द्रशेखर विवि के पूर्व शैक्षणिक निदेशक पर्यावरणविद् डॉ. गणेश पाठक का कहना है कि देश में लगभग 300 लाख हेक्टोमीटर भू-गर्भ जल उपलब्ध है। इसका करीब 80 प्रतिशत तक हम उपयोग कर चुके हैं।

उनका कहना है कि विश्व में प्राप्त कुल भू-जल का 24 प्रतिशत अकेले भारत उपयोग करता है। बावजूद देश में एक अरब लोग पानी की कमी वाले क्षेत्रों में रहते हैं। भू-गर्भ जल को बचाने के लिए सरकार के साथ हम सभी को अपने स्तर से प्रयास होना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

5 days ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago