बलिया में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, साफ़ सफाई शुरू, स्कूल प्रबंधकों ने लिया ये फैसला !

बलिया डेस्क : कोरोनाकाल में लॉकडाउन खुलने के साथ ही अब यूपी सरकार ने कुछ गाइडलाइन्स के साथ स्कूल खोलने की इज़ाज़त दे दी है. 19 अक्टूबर से स्कूल खुलने जा रहे हैं. वहीँ स्कूल भेजने को लेकर अभिभावकों को लिखित सहमति देनी होगी. वहीँ चर्चा इस बात की भी हो रही है कि 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है. ऐसे में दशहरे की छुट्टी कबसे होगी.
तमाम स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों का कहना है कि दशहरे की छुट्टी भी कम से कम तीन दिन करना ही पड़ेगा. ऐसे में दशहरे के बाद ही नियमित रूप से स्कूल का संचालन हो सकता है. आपको बता दें कि सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार एक दिन में एक क्लास के पचास प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा.
इसके अलावा गाइडलाइंस में यह साफ़ कहा गया है कि स्कूल खुलने से पहले स्कूल कैम्पस की साफ़ सफाई करने से लेकर उसे संक्रमणमुक्त करना ज़रूरी है. वहीँ स्कूल खुलने के साथ ही अटेंडेंस की नीति में लचीलापन रखने से लेकर तीन हफ्ते तक मूल्यांकन नहीं करना शामिल है. वहीँ मंत्रालय की तरफ से यह भी साफ़ कर दिया गया है कि जो छात्र स्कूल नहीं आना चाहते और घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं और क्लास अटेंड कर सकते हैं.
ऐसे में अब सरकार के फैसले के बाद स्कूल अपनी तैयारी में जुट गए हैं. स्कूल वाहनों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है. सनबीम स्कूल के प्रबंधक अरूण कुमार सिंह का कहना है कि स्कूल की हर एक चीज़ को साफ़ करने संक्रमणमुक्त करने का काम जोरो से किया जा रहा है.

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago