बलिया डेस्क : यूपी पुलिस पर यूँ तो तमाम तरह के सवाल उठते ही रहते हैं लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे बलिया की पुलिस ने एक बुज़ुर्ग को भी नहीं बख्शा और उसे हवालात में लाकर बंद कर दिया. उस बुज़ुर्ग का कसूर बस इतना था कि उसे एक सिपाही की शिकायत आला अधिकारीयों से कर दी थी और यह बात बलिया पुलिस को ख़ासा नागवार गुजरी.
मामला कुछ यूँ है कि नगरा थाना क्षेत्र के जुड़नपुर के रहने वाले सत्तर साल के दीनानाथ वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा और गुहार लगाई कि हल्का का एक सिपाही उनके साथ अन्याय कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग लोगों के कहने पर सिपाही काश्तकारी जमीन को रजिस्ट्री करने का दबाव बना रहा है. इसके अलावा सिपाही द्वारा तरह तरह की धमकी दी जा रही है. दीनानाथ वर्मा ने अपने जान और माल का खतरा बताया.
बाद इसके जब दीनानाथ वर्मा का शिकायती पत्र थाने आया तो नगरा पुलिस ने जांच करने के बजाय आरोपी सिपाही को ही दीनानाथ को पकड़ने भेज दिया. इसके बाद दीनानाथ और उसके बेटे को थाने लाया गया और हवालात में बंद कर दिया गया. पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान कर दिया. इस मामले में अब एडीजी वाराणसी ने सीओ रसड़ा को जांच सौंपी है.
दरअसल एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एडीजी वाराणसी को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी. इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…