बलिया में हवा-हवाई हुआ सरकारी दावा, परिषदीय बच्चों को नहीं मिली सम्पूर्ण किताबें

बलिया। परिषदीय स्कूलों में सत्र की शुरुआत में ही किताबें उपलब्ध कराने का दावा बेसिक शिक्षा विभाग ने किया था। लेकिन स्थिति एकदम उलट है। सत्र शुरू हुए चार महीने बीतने को हैं, अभी तक बच्चों को किताबें नहीं मिल सकीं हैं।

इससे साफ है कि विभाग बच्चों की शिक्षा के प्रति कितना गंभीर है। इन सबके बावजूद बीएसए ने कहा कि 25 जुलाई से कक्षा तीन, पांच व आठ के बच्चों की हिन्दी, अंग्रेजी व गणित विषय की परीक्षा कराई जाएगी।

अफसरों की मानें तो परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा चार के बच्चों को महज संस्कृत व हिन्दी की पुस्तकें ही मिल सकी हैं। अन्य विषयों की किताबें कब वितरित की जाएंगी, जिम्मेदार भी कुछ नहीं बोल रहे।

यही हाल कक्षा पांच, छह और सात में भी किताब वितरण का है। इनसेट— अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को नहीं मिली किताबें बलिया। कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भी अंग्रेजी पढ़ाई जानी थी। इस मकसद से प्रदेश के सभी शिक्षा क्षेत्रों से 5-5 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने के लिए चयनित किया गया। इन विद्यालयों पर एक प्रधानाध्यापक व पांच-पांच सहायक अध्यापकों की तैनाती हुई।

प्रचार-प्रसार किया गया। चयनित स्कूलों पर अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल लिखवा दिया गया। मगर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण व्यवस्था तो दूर विभाग अभी तक किसी भी कक्षा की अंग्रेजी की किताबें नहीं उपलब्ध करा सका है।

प्रकाशकों से जल्द से जल्द किताबें उपलब्ध कराने को कहा गया है। उनकी ओर से भी जल्द ही किताबें दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago