सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महराजपुर चट्टी पर सोमवार की देर शाम दवा लेने गये युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। जिससे गम्भीर रुप से घायल हो गया। घालय को आसपास के लोगों ने आनन फानन में निजी चिकित्सक के उपचार कराया। मंगलवार की सुबह स्थानीय थाने मे दोषी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
बताया जाता है कि धर्मेन्द्र यादव 24 वर्ष पुत्र हृदयानन्द यादव निवासी चितविसांव से महराजपुर चट्टी पर दवाई लेने सोमवार की सात बजे आया। दवा लेकर जैसे ही घर लौट रहा था कि पहले से घात लगाए। जिन्होंने धमेन्द्र उपर हमला बोल दिया। धमेन्द्र की माने तो नरेन्द्र सिह उर्फ भरत सिंह पुत्र स्व रामबाबु सिंह, रितेश सिंह उर्फ शेलू सिंह पुत्र रमेश सिह अभिषेक सिह, कमलेश सिंह, अप्पू सिंह ने गाली देते हुये लाठी डन्डो से प्रहार कर दी । बचाव के लिये अवाज लगाई आसपास के लोगों को आते देख बदमाशों ने धमकी देते हुये वहाँ से फरार हो गये । घटना के बाद घायल धर्मेन्द्र यादव का निजी चिकित्सक के उपचार कर गम्भीर हालत देख जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। पुलिस तहरीर पाते ही कार्यवाही पर जुट गयी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…