Categories: शिक्षा

बलिया टीडी कालेज में प्रवेश को इच्छुक अभ्यर्थियों को एक मौका !

बीकॉम व बीएससी गणित की पहली, दूसरी व तीसरी सूची के प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए आज होगी काउंसलिंग

बलिया। टीडी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। वहीं कालेज प्रशासन ने स्नातक के कुछ संकायों में पहली, दूसरी व तीसरी सूची में नाम रहने के बावजूद प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 25 जुलाई को यानी आज होगी।

प्रवेश प्रक्रिया के सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बीकाम एवं बीएससी गणित में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय सूची के वे अभ्यर्थी जो प्रवेश से वंचित रह गये हैं, अपनी काउंसिलिंग 25 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दो बजे तक करा लें।

बताया कि उपलब्ध सीटों के आधार पर मेरिट तथा आरक्षण के नियमों के अनुसार कालेज की वेबसाइट पर सूची निर्गत कर दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपना शुल्क 27 जुलाई तक ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बीए की काउंसलिंग के बाद निर्गत सूची के अनुसार भी अभ्यर्थी दिनांक 27 जुलाई तक आनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे।

वहीं जिन अभ्यर्थियों ने 23 व 24 जुलाई को बीए, बीएससी गणित व बीकाम में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग करायी है। उनकी सूची वेबसाइट पर 25 जुलाई को निर्गत कर दी जाएगी। जिसके बाद अभ्यर्थी अपना शुल्क 27 जुलाई तक ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago