बलिया के स्कूल ने कुछ यूँ मनाया क्रिसमस डे, कैंसर पीड़ित को मदद के तौर पर दिए 50500 रुपए!

बिल्थरारोड डेस्क : बिल्थरारोड  के क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में बुधवार को क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया, जहां प्रभू यीशू के जन्म से संबंधित कई एकांकी बच्चों ने प्रस्तुत किए। वहीं सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे।

सेंटा क्लाज के रूप में पॉल सर ने सभी बच्चों को प्रभूयीशू के जन्म से जुड़े कई रोचक प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर स्कूल की उप प्रधानाचार्य शीला मिश्रा ने अपने हाथ नगर पंचायत बिल्थरारोड निवासी गणेश पासी जो कैंसर रोग से पीडि़त हैं उनके परिवार को स्कूल के बच्चों टीचरों और स्कूल की मदद से 50500 रूपए का आर्थिक मदद भी प्रदान किया। सेंटा क्लाज के स्वरूपों में सजे बच्चों ने क्लास रूम में साथियों को टॉफी व अन्य उपहार भेंट किये।

इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में एक विशाल क्रिसमस ट्री सजाया गया था। अंत में प्रिंसिपल जे आर मिश्रा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आज बहुत दिनों बाद मंच गुंजायमान हुआ है। मैं ईश्वर से यही कामना करता हूं आने वाले समय में सब कुछ बेहतर हो जाए। कोरोना काल की वजह से बहुत दिनों से कोई कार्यक्रम ही नहीं हुए थे।

बच्चों और शिक्षकों ने आकर्षक झांकिया सजाई। प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर आधारित कई नाटक बच्चों ने प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों ने प्रभू यीशू के जीवन पर कई रोचक प्रसंगों की जानकारी बच्चों को दी। स्कूल के प्रिंसिपल डा जेआर मिश्र ने कहा कि प्रभू यीशू ने जीवन मानवता की शिक्षा दी। मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। ऐसे प्रभू से हर किसी को शिक्षा लेनी चाहिए। इस दौरान हेमंत, अरविंद, जेके गोयल, जितेंद्र ,अभय, बीके श्रीवास्तव ,किरण शुक्ला ,रीता तिवारी, लकी गुप्ता, खुशबू वर्मा मौजूद रही।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago