बलिया में निशाने पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा, एक महीने में दूसरी बार तोड़ी गई

बलिया डेस्क : बलिया में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ज़िले में एक बार फिर अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। ताज़ा मामला सिकंदरपुर इलाके का है जहाँ बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 18 साल पुरानी मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

सिकंदरपुर एसएचओ मिश्रा ने बताया कि सिकंदरपुर के सिकिया गांव के पार्क में स्थापित प्रतिमा का हाथ बुधवार सुबह टूटा हुआ पाया गया।  बाबा साहब की यह प्रतिमा 18 साल पहले स्थापित की गई थी।  पुलिस के जवानों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा का मरम्मत करा दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर किसी ने माहौल को अशांत करने का प्रयास किया था। फिलहाल इस प्रकरण की छानबीन कर आरोपितों की जानकारी करने का प्रयास चल रहा है।

वहीँ इस पुरे मामले पर बसपा नेता और वाराणसी मंडल के जोन इंचार्ज डा. मदन राम ने प्रतिमा का अनादर किए जाने की घटना को ‘स्तब्ध करने वाली’ करार दिया और कहा कि उनकी प्रतिष्ठा का सम्मान होना चाहिए। इस घटना संबंधी एक प्रश्न का उत्तर देते हुए  डा. मदन राम ने कहा, ‘यह निंदनीय है। किसी भी प्रतिमा या स्मारक का अनादर नहीं किया जाना चाहिए और खासकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसी शख्सियत की प्रतिमा के साथ तो ऐसा कतई नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है वोटो के ध्रुवीकरण के लिए लगातार महोल ख़राब करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है की पिछले 15 दिसंबर को भी ऐसा ही मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव से सामने आया था जहाँ सड़क किनारे स्थापित बाबा साहेब की एक प्रतिमा को कथित तौर पर कुछ अराजक तत्वों ने धक्का देकर गिरा दिया था।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago