बलिया में 28 साल पहले हुई थी डकैती, अदालत ने सुनाया 5 अभियुक्तों को दस-दस साल का सश्रम कारावास

बलिया डेस्क : कहते हैं कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। अपराधी चाहे जहां चला जाए एक ना एक दिन कानून उसे अपने शिकंजे में कस ही लेता है। ऐसा ही एक मामला बलिया से सामने आया है। जहाँ डकौती की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपी  को 28  साल बाद अदालत ने .दस-दस साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक चंद्रभानु सिंह एचजेएस की अदालत ने सुनाया। अभियुक्तों को पांच हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर उन्हें छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा कामता प्रसाद सुनार ने लिखित प्रार्थना पत्र थानाध्यक्ष थाना नरही जिला बलिया को दिया। पत्र में उसका आरोप था कि वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने मकान के ऊपर वाले कमरे में सो रहा था। रात करीब दस बजे अचानक बाहरी छत वाले दरवाजे से रामनाथ सुनार व श्यामसुंदर सुनार और उनके साथ आठ-दस आदमी बंदूक, कट्टा, लाठी से लैस होकर घर में घुस आए। रामनाथ और श्याम सुंदर ने कहा कि इनका सब समान लूट लो। परिवार वालों ने प्रतिरोध किया तो उन्हें पीटा गया। इसके बाद सभी सामान के साथ घर की औरतों के शरीर के गहने भी उतरवा लिए गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग जग गए तथा राम कीरत सिंह ने अपनी बंदूक से फायर किया।

गांव के लोगों ने डकैतों को घेरा तो डकैत लूटा हुआ माल लेकर गांव वालों पर फायर करते हुए भाग गए। फायरिंग में राम कीरत सिंह, राम सिंह, लालबाबू सिंह आदि को चोट आई। थाना नरही में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान नामित अभियुक्त रामनाथ सुनार, श्यामसुंदर सुनार के साथ ही गणेश यादव, बरमेश्वर यादव, रामप्रवेश का भी नाम प्रकाश में आया।

विवेचक द्वारा अभियुक्त रामनाथ सुनार निवासी अर्जुनपुर जिला बक्सर (बिहार), गणेश यादव निवासी इच्छा चौबे का पूरा थाना नरही, बरमेश्वर यादव निवासी नियाजीपुर थाना सिमरी, बक्सर (बिहार), रामप्रवेश निवासी अंजोरपुर थाना नरही, श्यामसुंदर सुनार निवासी मोहल्ला अर्जुनपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र बक्सर (बिहार) के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।

न्यायालय ने गवाहों का बयान अंकित करने व साक्ष्यों का परिशीलन करने व अभियोजन की तरफ से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अनिल कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह, बचाव पक्ष की तरफ से अनिल राय, एचएन सिंह की बहस सुनने के उपरांत दोष साबित पाते हुए प्रत्येक अभियुक्त को दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त गण को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने की सजा सुनाई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago