Categories: बलिया

बलियाः स्कूली बस और ई-रिक्शा टक्कर में घायल चालक की इलाज के दौरान मौत

बलिया। शिवपुर-बसंतपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। इससे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना में घायल तीन लोगों का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अपयाल के भाभो के पास बच्चों से भरी स्कूली बस और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। सुबह 9 बजे ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा चला रहे 35 वर्षीय सुनील राजभर गंभीर रुप से घायल हो गए।
इसके अलावा मिथुन चौहान, संजय और उपेंद्र भी घायल हैं। चारों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। जहां आज इलाज के दौरान सुनील राजभर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

6 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago