बलिया के बकुलहा संसार टोला तटबंध मार्ग पर भयानक हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा नौका टोला इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा के पास हुआ जहां गुरुवार शाम लाला टोला निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार महतो अपना बाइक से घर से टोला शिवनराय जाने के लिए निकला था तभी नौका टोला के पास यह दुर्घटना हुई।
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक सिताबदियारा लाला टोला थाना रिविलगंज सारण बिहार का रहने वाला था। मृतक की पत्नी किरण देवी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक पुतुल यादव पुत्र कृष्ण भगवान यादव निवासी नवका टोला इब्राहिमाबाद के खिलाफ बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…