बलियाः यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। बोर्ड ने केंद्रों की सूची अपलोड कर दी है। पिछली बार के पेपरलीक कांड को देखते हुए इस बार बलिया में सिर्फ 168 परीक्षा केंद्र ही बनाए गए हैं।
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्रों को लेकर छात्रों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को 31 दिसंबर तक बोर्ड की मेल आईडी पर आपत्ति करने का निर्देश दिया है। बता दें कि जिले में कुल 607 विद्यालय हैं। जिसमें 32 राजकीय, 92 सहायता प्राप्त और 483 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। बोर्ड ने परीक्षा कराने के लिए 214 केंद्र बोर्ड द्वारा बना कर अनंतिम सूची जारी नौ दिसंबर को जारी की गई थी।
लेकिन जिला परीक्षा समिति ने तीस केंद्रों को हटाकर 22 नए विद्यालयों के केंद्र बनाने की अनुशंसा की थी। इस दौरान जांच पड़ताल हुई तो 59 स्कूलों को मानकों के विपरीत पाया गया। जिसके बाद कुल 168 स्कूलों को ही सेंटर बनाया गया। यह पहली बार है कि जिले में दो सौ से कम परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जबकि छात्रों की तादाद पिछले साल से करीब 36 हजार हजार अधिक है।
अधिक छात्र और कम सेंटर्स के बीच नकलविहीन परीक्षा कराना एक बड़ी चुनौती है। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। अगर केंद्र को लेकर किसी प्रधानाचार्य को कोई शिकायत है तो वह 31 दिसंबर बोर्ड के ईमेल आईडी पर आपत्ति कर सकता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…