बलिया। सुरहाताल पक्षी विहार के लिए संरक्षित एक एकड़ की परिधि में बिना NOC के विश्वविद्यालय के लिए हो रहे भवन निर्माण की जांच करने गुरुवार को टीम पहुंची। और इसके पहले टीम ने मामले को लेकर विकास भवन में बैठक भी की। जांच टीम अपनी रिपोर्ट शासन के माध्यम से NGT को प्रेषित करेगा।
जांच टीम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आजमगढ़ के अधिकारी डॉ. एससी शुक्ला के अलावा प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्य जीव प्रभाग, प्रभागीय वनाधिकारी एवं सदस्य आर्द्र भूमि समिति जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर सीडीओ प्रवीण वर्मा और एसपी के प्रतिनिधि के तौर पर एएसपी डीपी तिवारी शामिल रहे। जांच टीम की ओर से निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय, कुलसचिव एसएल पाल और शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर रहे।
बता दें बसंतपुर में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण पहले फेज में 92.39 करोड़ रुपये की धनराशि से किया जा रहा। इसके लिए 35 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी हो चुकी है। इसमें 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त का प्रयोग किया जा चुका है और दूसरी किस्त से निर्माण कार्य चल रहा है। पहले फेज में प्रशासनिक भवन, एकेडमिक भवन और लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरनी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने एनजीटी के न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल को शिकायती पत्र भेजकर विश्वविद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यों को एनजीटी की गाइड लाइन के विपरीत बताया था। कहा था कि सुरहाताल जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार घोषित है। सुरहाताल आरआरआर चारों तरफ का एक किमी का क्षेत्र संरक्षित है। निर्माण को पक्षी विहार के लिए खतरनाक बताया गया है।
इस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और न्यायिक सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने एक नवंबर को विवि की कुलपति को नोटिस जारी कर 2 माह के भीतर जवाब मांगा था। साथ ही टीम गठित कर सत्यापन के लिए कई विभागों को निर्देशित किया था। कमेटी को निरीक्षण कर रिपोर्ट देनी थी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…