Categories: बलिया

बलिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, पदाधिकारियों समेत 52 लोगों ने दिया इस्तीफा

बलिया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही वाहवाही के बीच यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत 52 लोगों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सीबी मिश्रा ने बताया कि उनके साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत 52 लोगों ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। जिसकी जानकारी बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को दी। इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस के जिला सचिव द्वय रंजीत पाठक व रजनी कांत तिवारी, पार्टी के मुरली छपरा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विश्वकर्मा शर्मा, बैरिया के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह शामिल हैं।

मिश्रा ने बताया कि सेंट्रल बैंक के रीजनल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 10 साल पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में समर्पित और निष्ठावान लोगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। मिश्रा ने दावा किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी अपनी बात कही, लेकिन जब बाते अनसुनी हुई तो त्यागपत्र देने का फैसला लिया है।

वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि लोकतंत्र में किसी को कोई कदम उठाने से रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के त्यागपत्र दे देने से दल की स्थिति पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

31 minutes ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

59 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago