Categories: बलिया

बलियाः संतोष यादव की मौत की वजह हार्टअटैक, पुलिस ने हत्या की संभावना से किया इनकार

बलिया के हड़िया कलां गांव के छत्तीसा निवासी संतोष यादव की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत हार्ट अटैक से हुई थी, इसमें हत्या का केस दर्ज नहीं किया जाएगा।

बता दें कि 40 वर्षीय संतोष यादव भोजन करने के बाद मंगलवार रात करीब 8 बजे गांव में आई बारात में नाच देखने चला गया। इस दौरान बुधवार सुबह खेत की जुताई करने गए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे पहुंचे चालक की नजर संतोष के शव पर पड़ी।

उसने इस बात की जानकारी लोगों को दी। मृतक के छोटे भाई बबलू ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या के आरोप लगाए। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मामले में जांच की गई। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई। बैरिया सीओ उस्मान का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में संतोष की मौत हार्टअटैक से होना पाया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago