Categories: बलिया

बलिया जिला अस्पताल में इलाज के लिए मिलेगी ऑनलाइन पर्ची, मरीजों को नहीं होगी परेशानी

जिला अस्पताल में अब इलाज के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। गुरुवार से अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची मिलनी शुरू हो गई हैं। सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह ने इसकी शुरुआत की।

पहले दिन अस्पताल में प्रदेश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन पर्चा काटने का रिकार्ड बन गया। इस नई सुविधा से मरीजों को काफी ज्यादा लाभ मिल रहा है। पर्ची में बीमारी बताने पर डॉक्टर का नाम और ओपीडी नंबर लिखा मिल रहा है। जिन मरीजों के पास मोबाइल नंबर नहीं है, उन्हें मैनुअल पर्ची दी जा रही है।

जिला अस्पताल में हेल्थ इन्फॉर्मेशन सिस्टम लागू करने की कवायद चल रही है। इसके तहत ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी, दवा काउंटर व अन्य स्थआनों पर कंप्यूटर लगाए गए हैं। इससे गरीबों को ऑनलाइन पर्ची कटवाते समय हेल्थ आईडी यूनिक कार्ड भी मिलेगा। इससे रिपोर्ट भूल जाने की स्थिति में भी परेशानी नहीं होगी। मरीज की सारी जानकारी हेल्थ आईडी में रहेगी। इससे मरीज की बीमारी का पूरा रिकार्ड मिल जाएगा। जिला अस्पताल में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में समय से ऑनलाइन पर्ची कटनी शुरू हो गई है। पहले दिन सबसे ज्यादा पर्ची काटने का रिकार्ड प्रदेश में बनाया है। ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थानों पर कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। जल्द ही हेल्थ इन्फॉर्मेशन सिस्टम पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago