Categories: बलिया

बलिया में बेकाबू कार पलटी, पूर्व विधायक समेत 5 लोग घायल

बलिया। सिकन्दरपुर में पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू कार पलटने से पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर समेत 5 लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस बुजुर्ग की हालत गंभीर होने से वाराणसी रेफर किया।

दरअसल उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलिया गये थे। वहां से रात करीब साढ़े 11 बजे कार से गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि सिकन्दरपुर-बिल्थरारोड मार्ग पर इलाके के नवरतनपुर चट्टी के पास गाड़ी बेकाबू होकर पुलिया को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी।

हादसे में पूर्व विधायक के साथ उनकी बहू 30 वर्षीय बसंती, पुत्र 45 वर्षीय क्रांति, चालक 45 वर्षीय प्रेमशंकर और 65 वर्षीय इंद्रदेव घायल हो गये। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। और फिर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इंद्रदेव को वाराणसी भेज दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago