Categories: बलिया

बलिया स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार, 74 से 28 रैंक आने पर DM ने की सराहना

बलिया में स्वास्थ विभाग की रैंक में सुधार होने पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने खुशी जाहिर की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग ने मार्च ने 65 और अप्रैल में 28 रैंक हासिल की। जबकि फरवरी में 74 रैंक होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की थी।

दरअसल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 14 मापदंडों के आधार पर राज्य स्तर पर हेल्थ डैश बोर्ड तैयार किया जाता है जिसके आधार पर जनपद की रैंक बनती है। जनपद बलिया की रैंक फरवरी में 74 थी। जिसके बाद मार्च में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने नराजनी जताई।

उन्होंने निर्देशित किया गया था कि स्वास्थ्य विभाग पिछड़े हुए मापदंड पर विशेष ध्यान दें। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधीक्षक,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की साप्ताहिक समीक्षा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक की समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिसके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी साप्ताहिक समीक्षा बैठक की कर रहे हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने डेटा की गुणवत्ता पूर्ण फीडिंग पोर्टल पर कराई। परिणाम स्वरूप मार्च में जनपद की रैंक 65 और अप्रैल में 28 रैंक प्राप्त हुई।इस में स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक और जनपद की टीम ने अच्छा काम किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना की और बधाई दी। साथ ही निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago