Categories: बलिया

बलिया में 70 प्रतिशत छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अयोग्य घोषित करने का विरोध, कल छात्र देंगे धरना

बलिया में 2 जून को छात्रनेता छात्रवृत्ति को लेकर सत्याग्रह कलेक्ट्रेट परिसर में पुराना धरना स्थल पर एकदिवसीय धरना करने वाले हैं। सत्याग्रह के नेतृत्वकर्ता और छात्रनेता प्रवीण कुमार सिंह ने छात्रवृत्ति के संदर्भ में तथ्यात्मक आंकड़े पेश करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2022- 23 में 83,62,085 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए अवेदन किया। लेकिन सिर्फ 21.66 लाख छात्रों के ही खाते में ही राशि जारी की गई। जबकि 9,23,669 छात्रों को दस्तावेजी तौर पर अयोग्य घोषित किया गया। इससे करीब 70% छात्र इस साल भी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। सरकार ने दूसरी किश्त मई महीने में देने को कहा था जो की बीत गया है।



उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है इस छलावे का पुरजोर विरोध करे। छात्रों को अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़नी होगी और अपनी आवाज बुलंद करना होगा। छात्रवृत्ति केवल एक राशि नहीं होती, बल्कि छात्रों के आगामी पढाई की एक उम्मीद होती है। ऐसे में सरकार द्वारा छात्रवृत्ति न देना समझ से परे है। अधिकारी लगातार राशि के अभाव की बात कर रहे हैं।

Ritu Shahu

Share
Published by
Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago