Categories: बलिया

बलिया- जंगली बाबा धाम में फिर चंदन की तस्करी, सरयू के रास्ते हो रहा कारोबार, सवालों में पुलिस !

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा स्थित जंगली बाबा धाम पर लगे चंदन की कटाई से हड़कंप मचा हुआ है। पेड़ों को काटने और लकड़ी गायब करने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा तस्कर सरयू नदी के रास्ते तस्करी कर रहे हैं। क्षेत्रवासी स्थानीय पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही कार्रवाई न होने पर पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

रात के अंधेरे में तस्करी- बताया जा रहा है जंगली बाबा धाम में 5 दर्जन से ज्यादा चंदन के पेड़ हैं। शुक्रवार रात को चोरों ने चंदन के 4 पेड़ों पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। शनिवार को दोपहर बाद मंदिर के पुजारी महामंडलेश्वर 108 श्री कृष्ण दास ब्रह्मचारी महाराज जब बगीचे में घूम रहे थे तो कटे हुए 4 पेड़ों सहित कुछ आधे कटे पेड़ों को देखा तो, उनके होश उड़ गए।

पुलिस पर गंभीर आरोप- घटना की सूचना उन्होंने गांव वालों को दी। बगीचे से चंदन के पेड़ काटने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और मामले से सिकंदरपुर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौका मुआयना कर स्थिति को देखा और कागजी कोरम पूरा कर वापस लौट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तो पुलिस सूचना देने के घंटो बाद मौके पर पहुंची और अब तक कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं की।

सरयू का फायदे उठाते तस्कर- बलिया में चंदन के पेड़ों का यह एक मात्र बगीचा है। पेड़ों को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। ग्रामीणों की माने तो शुरू में कोई दिक्कत नहीं थी। जैसे-जैसे पेड़ बड़े होने लगे वैसे वैसे तस्करों की नजर पड़ने लगी। बेशकीमती पेड़ों को चंदन तस्कर रात के अंधेरे में काट कर आसानी से सरयू नदी के पार भेज देते हैं। बीते 3 साल में डेढ़ दर्जन से अधिक चंदन के पेड़ काटे जा चुके हैं। लेकिन किसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस से नहीं मिल रही सुरक्षा- मंदिर के पुजारी महामंडलेश्वर 108 श्रीकृष्ण दास ब्रम्हचारी ने बताया कि बेशकीमती पेड़ों की सुरक्षा के लिए कई बार पुलिस को आवेदन दिया । बावजूद कोई व्यवस्था नहीं की। कागजों में कठौड़ा में पुलिस चौकी भी स्थापित है जो थाने से ही संचालित होती है। यहां के कर्मचारियों को भी थाने से अटैच कर दिया है। वहीं एसएचओ सिकंदरपुर योगेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago