गुरु और छात्र का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। लेकिन बलिया में इस रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। यहां दो शिक्षकों ने अपनी छात्राओं को भगाने की कोशिश की। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बैरिया कस्बा में अल्पसंख्यक समुदाय की 19 वर्षीय युवती को तालिम देने वाला तथाकथित शिक्षक काफी दिनों से पढ़ा रहा था। एक माह पहले उक्त मौलवी युवती को लेकर फरार हो गया। मामले में परिजनों ने शमशेर आलम के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मामले ने पुलिस ने जांच शुरु की और सूचना पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से शिक्षक और युवती को हिरासत में लिया।
वहीं दूसरे मामले में इब्राहिमाबाद निवासी नितेश कुमार, 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह किशोरी को ट्यूशन पढ़ाता था। जिसे भी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि उक्त नाबालिग किशोरी रेवती थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। जो बैरिया थाना क्षेत्र के गांव में अपने ननिहाल में रहती थी।फिलहाल दोनों लड़कियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…