Categories: बलिया

बलिया समेत तीन जिलों में होगी बुनियादी शिक्षा योजनाओं की जांच, जांच कमेटी गठित

उत्तरप्रदेश के बलिया, बुलंदशहर और आजमगढ़ में अब बुनियादी शिक्षा योजनाओं की जांच की जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इन जिलों के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया।

कहा जा रहा है कि इन तीनों जिलों में बेसिक शिक्षा के कामों में अनियमितता पाई गई है। जिसके बाद महानिदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। अब तीन सदस्यीय जांच कमेटी अब जिलों में व्यवस्थाओं को परखेगी। दो दिवसीय प्रवास के दौरान कमेटी अलग-अलग स्कूलों का निरीक्षण करेगी व अन्य व्यवस्थाएं देखेगी।

जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक टीम के द्वारा 2 प्राथमिक स्कूल, 2 उच्च प्राथमिक स्कूल, 2 ब्लाक संसाधन केंद्र, 2 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और शिक्षक संकुल के एक स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के कामों की प्रगति, पोर्टल के आधार पर वित्तीय व भौतिक प्रगति, निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक संदर्शिका का इस्तेमाल, पाठ्य योजना आधारित कक्षा शिक्षण प्रक्रियाएं, छात्र-छात्राओं का आधार सत्यापन समेत अन्य लंबित होने की समीक्षा की जाएगी।

बलिया के लिए गठित टीम में बेसिक शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशक अमरेंद्र सिंह, डायट के उपप्राचार्य मुकेश कुमार सिंह और समग्र शिक्षा के सहायक वित्त व लेखाधिकारी अमित कु. शुक्ला शामिल हैं। बुलंदशहर के लिए उप निदेशक एमडीएम हरवंश सिंह, समग्र शिक्षा अभियान के वरिष्ठ विशेषज्ञ नंद कुमार और लेखाधिकारी एससीईआरटी प्राची वर्मा व आजमगढ़ बेसिक शिक्षा में डीडी अशोक कुमार, यूनिट प्रभारी सीएस शिक्षा श्याम किशोर व वरिष्ठ वित्त व लेखाधिकारी प्रयागराज सरोज प्रजापति को भेजा जाएगा।

यह जांच कमेटी जिलों में समंवयकों और खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे साथ ही संबंधित जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago