Categories: बलिया

बलिया – RPF का जनसेवा केंद्र पर छापा, फर्जी UID बनाकर टिकट बेचने वाला गिरफ्तार

बलिया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मंगलवार को बलिया के कृपालपुर गांव में जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। जहां से टीम ने फर्जी नाम पते से यूआईडी बनाकर टिकट बनाने वाले को विभिन्न सामानों के साथ गिरफ्तार किया।

बता दें उत्तर प्रदेश वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी डॉ.अभिषेक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बलिया बीके सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। टीम ने कृपालपुर थाना हल्दी स्थित विवेक जन सेवा केंद्र पर छापा मारकर दुकान के संचालक विवेक वर्मा पुत्र शंभू नाथ वर्मा निवासी कृपालपुर थाना हल्दी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने 8 फर्जी यूजर आईडी से आईआरसीटी से 55 हजार रुपए के ई-टिकट बुक कर रखे थे। CSC द्वारा प्राप्त एजेंट आईडी की आड़ में ये रेल ई-टिकट का अवैध कारोबार पिछले 2 साल से कर रहा था। वहीं टीम ने उक्त अवैध रेलवे ई टिकट के कारोबार में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago