बलिया। बांसडीह में एक ट्रक चालाक की बेटी ने न सिर्फ़ अपने परिवार बल्कि बलिया जिले का नाम रोशन किया है। गुदरी बाजार मुहल्ला निवासी दिवंगत ट्रक ड्राइवर की बेटी का चयन MBBS और MD करने के बाद नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डाक्टर के रूप में हुआ है।
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली छात्रा की उपलब्धि पर पूरे नगर में खुशी का माहौल है। बता दें कस्बे के वार्ड नम्बर 10 के स्वामीनाथ सिंह की बेटी डॉ. ममता ने नवोदय विद्यालय सिहाचंवर से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद पश्चिम बंगाल के वर्धमान महावीर मेडिकल कालेज से MBBS किया।
फिर नई दिल्ली के सफदरजंग मेडिकल कॉलेज से एमडी की परीक्षा पास की। एमडी के बाद परीक्षा और चयन प्रक्रिया के बाद सफदरजंग अस्पताल में ही सीनियर रेजिडेंट डाक्टर के रूप में डॉ. ममता को नियुक्ति मिली है।
बता दें ममता के पिता का निधन 2021 में कोराना के दौरान हुआ था। मां सुशीला देवी गृहिणी हैं। डॉ. ममता के बड़े भाई सुनील कुमार शिक्षक हैं, जबकि छोटा भाई नीरज एमटेक के बाद PHD कर रहे हैं। वहीं डॉ. ममता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के संघर्ष को दिया। पिता को याद करते हुए बेहद भावुक हो गयीं।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…