बलिया: कोरोना की जंग में अहम भूमिका निभा रहे रोजगार सेवकों को 3 साल से नहीं मिला मानदेय

बलिया डेस्क:  कोरोना वैश्विक महामारी में सरकार जहां गरीबों एवं जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य कर रही है, वहीं मनरेगा के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले रोजगार सेवकों को कोई पूछने वाला नहीं है. जनपद के 17 ब्लाकों में कार्यरत 687 रोजगार सेवकों को आज तीन वर्षों से मानदेय नसीब नहीं हुआ है. इसके चलते बीते 17 मार्च को संगठन द्वारा लखनऊ में विशाल धरना प्रस्तावित था, जो कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया. संगठन के जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने बताया कि तीन साल से मानदेय न मिलने के कारण रोजगार सेवकों की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है. लॉक डाउन के दौर में उसके घर में बड़ी मुश्किल से चूल्हा जल रहा है.

मदद तो दूर, अपनी पारिश्रमिक से ही वंचित है रोजगार सेवक
कोरोना महामारी से जंग के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने गरीब, मजदूरों, किसानों, कामकाजी वर्ग, उद्योगों के लिए कई पैकेज की घोषणा की है, लेकिन मनरेगा में सविदा पर कार्यरत रोजगार सेवकों इन पैकेज का लाभ तो दूर खुदकी पारिश्रमिक तक नहीं मिल रही है.

कोरोना की जंग में निभा रहे अहम भूमिका
तीन वर्ष से मानदेय न मिलने के बावजूद कोरोना की जंग में रोजगार सेवकों का हौसला देखते ही बन रहा है. गांव-गांव में घूमकर रोजगार सेवक जहां ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं, वहीं गांव की हर स्थिति-परिस्थितियों से अधिकारियों को अवगत भी करा रहे है. इतना ही नहीं जॉब कार्ड धारकों की पहचान कर उन्हें कोटेदार से निर्धारित मात्रा में राशन भी मुहैया कराने का काम कर रहे हैं. लेकिन इन रोजगार सेवकों के परिवार में ही भोजन के लाले पड़ गए हैं, पूछने वाला कोई नहीं है.

वहीँ मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ ने के मुताबिक रोजगार सेवकों के मानदेय के लिए शासन को पत्र भेजा गया है, जैसे शासन से मानदेय आएगा, रोजगार सेवकों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago