सांसद, विधायक निधि का 25 प्रतिशत गरीबों को भुखमरी से बचाने पर खर्च किया जाये – जयराम अनुरागी

बलिया: सामाजिक सँगठनो के कई प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय नेटवर्कों से जुडे एवं नेशनल प्राइम अवार्ड 2019 से सम्मानित जनपद के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता जयराम अनुरागी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी को ई- मेल भेजकर कोरोना महामारी के लिए अधिग्रहित साँसद एवं विधायक निधि से 25 % धनराशि आहरित कर दैनिक मजदूरों एवं सडक के किनारे झुग्गी- झोपड़ी डाल कर रहने वाले लोगों पर खर्च कर इन्हें भूख से मरने से बचाने के लिए खर्च करने की माँग की है ।

श्री अनुरागी ने भेजे अपने मेल मे आगे कहा है कि यह एक ऐसा वर्ग है जो रोज कमाता है और रोज खाता है ।जिस दिन इन्हें रोजगार नहीं मिलता है , इनके घर का चुल्हा नहीं जलता है ।ऐसी स्थिति में इनके पास एक दिन काटने के लिए भी सँसाधन नहीं है ।ये लोग 21 दिन कैसे काटेंगे , इन्हें खुद पता नहीं है । श्री अनुरागी ने गैर सरकारी सँगठन ” जन साहस ” के एक सर्वे का हवाला देते हुए अपने मेल मे लिखा है कि करीब 90% मजदूरों ने तीन हफ्तों में अपनी कमाई का जरिया खो दिया है। 94% लोगों के पास बिल्डिंग एण्ड कँस्टृक्शन वर्कर्स आइडिटी कार्ड नहीं है , जो सरकारी राहत पाने के लिए जरूरी है ।

17 % लोगों के बैंक एकाउंट नहीं है , जिसके चलते उनके पास राहत पहुँचाना मुश्किल है । 34% लोगों के पास राशन खरीदने के पैसे नहीं है , तो 14% लोगो के पास राशन कार्ड ही नहीं है। 12% ऐसे मजदूर है , जो अपनी मौजूदा जगह राशन नहीं ले सकते है, क्योंकि वे प्रवासी है ।इस तरह कोरोना के इस महामारी मे राहत पाने से वँचित रहने वाले केवल मजदूरों की सँख्या 5 करोड से ज्यादे है ।

श्री अनुरागी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजे इस मार्मिक पत्र मे अधिग्रहित की गयी साँसद एवं विधायक निधि से 25% धनराशि को आरक्षित कर इन मजदूर वर्गों को इनके आधार कार्ड से पहचान कर ग्राम पंचायत और पोस्ट आफिस के जरिए इनके दरवाजे तक कैश पेमेंट कर इन्हें भूख से बचाने की माँग की है ।क्योंकि अमीरों की मदद मे तो बहुत लोग आगे आ सकते है , लेकिन गरीबों की मदद तो उनके पडोसी भी नहीं करते है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago