बलिया- जॉब कार्ड धारक ने प्रधान प्रतिनिधि पर लगाया छिनैती का आरोप, पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई

बलिया डेस्क : मनियर थाना क्षेत्र के बड़कीबारी गांव निवासी एक जॉब कार्डधारक ने गांव के ही प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ मनियर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गांव के प्रधान के इशारे पर गुर्गे मनरेगा का पैसा जो बैंक से निकालकर वह ले आ रहा था, रास्ते में रोककर छीन लिया.

पुलिस ने पहले तो तहरीर लेने के बाद मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो आखिरकार रविवार की शाम प्रधान व उनके गुर्गों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की. पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाने के साथ पैसा वापस दिलाने की मांग की है.

बड़कीबारी निवासी जॉब कार्ड धारक ने बीते चार अप्रैल शनिवार को सेंट्रल बैंक के चांदू पाकड़ स्थित फ्रेंचाइजी से मनरेगा का साढ़े चार हजार रुपए निकालकर ले आ रहा था, इसबीच आरोप है कि गांव के प्रधान प्रतिनिधि कंचनशक्ति यादव के इशारे पर उनके गुर्गों ने उनको रास्ते में ही रोककर पैसा छीन लिए. तहरीर देने के बाद आरोप है कि पुलिस भी मामले को पहले दबाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी और गांव के कुछ संभ्रांत व्यक्ति के दबाव पर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई तो की, लेकिन मामूली 107/16 की जो कि शांति भंग की कार्रवाई होती है.

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाने के साथ उन्हें उनका पैसा दिलाने की मांग की है. इस दौरान उन्होंने प्रधान पर ये भी आरोप लगाया कि मेरे साथ घटित घटना तो सिर्फ एक बानगी मात्र है, प्रधान सब जॉब कार्ड धारकों से इसी तरह जबरिया वसूली कर रहे हैं. उधर इस संबंध में जब मनियर एसओ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने पहली बार कॉल रिसीव करने के बाद दुबारा फोन रिसीव करना ही मुनासिब नहीं समझे.

एचआईबी पॉजीटिव है पीड़ित जॉब कार्ड धारक
गौरतलब हो कि पीड़ित जॉब कार्डधारक एचआईबी पॉजीटिव भी है और इस बात से गांव के प्रधान और अन्य सारे लोग भलिभांति वाकिफ भी, परिवार की मालीहालत भी ठीक नहीं है, उपर से दवा आदि का खर्चा अलग से. बावजूद प्रधान द्वारा उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कहीं से भी न्यायोचित नहीं है.

वहीँ सीओ दीपचंद्र  का कहना है की मामला मेरे संज्ञान में नहीं, दिखवाता हूं, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

दूसरी तरफ प्रधान प्रतिनिधि  कंचनशक्ति यादव का कहना है की कुछ लोग इस तरह का व्यवहार उनके साथ कर दिए हैं, मैं इसमें शामिल नहीं हूं. बावजूद पुलिस चूंकि मुकदमा कायम किया है, लिहाजा जमानत कराने जा रहा हूं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 day ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

4 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago