बलिया डीएम की मौजूदगी में क्वारंटाइन सेंटर से 136 लोगों को छोड़ा गया

बलिया डेस्क : बलिया में क्वॉरेंटाइन किये गए 136 लोगों को छोड़ा दिया गया है । इन सभी को इस निर्देश के साथ छोड़ा गया कि अपने घर जाकर भी 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहेंगे।

केंद्रीय विद्यालय में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने 75 व्यक्तियों को आगामी 15 दिन का राशन सामग्री देकर विदा किया। इसमें 55 सीतापुर के, 14 लखीमपुर खीरी, 5 जालौन और एक-एक मऊ व आज़मगढ़ के थे। डीएम ने सभी लोगों से व्यवस्था संबंधी जानकारी ली तो सभी ने संतोषजनक बताया।

इस अवसर पर रोडवेज की तरफ से बसों की व्यवस्था की गई थी। एक बस में 25 से 30 के बीच सवारी बैठाकर भेजा गया, ताकि सब आराम से सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं। इस मौके पर लाइन लगाकर सभी लोगों को जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी वितरित की। बस में बैठने से पहले उनको राहत सामग्री दी गई, ताकि घर जाने के बाद खाने-पीने में कोई दिक्कत ना हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग यहां से जाने के बाद भी घर पर कम से कम और 14 दिन अकेले में ही रहेंगे।

व्यवस्था पर सब थे खुश, डीएम ने कहा, यही हमारी उपलब्धि

एकांतवास में रखे गए सीतापुर, जालौन, लखीमपुर खीरी समेत बाहरी जिलों के लोगों ने अपना अनुभव साझा किया। उनका कहना था कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में हम लोगों के मनोरंजन के लिए कैरमबोर्ड, विभिन्न प्रकार की किताबें, लूडो जैसी सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। टीवी के साथ प्रतिदिन अखबार भी मिल रहा था। स्थानीय पुलिस-प्रशासन के सहयोग से समय से खाना पानी पाकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि हम अपने घर से कहीं दूर किसी सेंटर में है। इस तरह क्वॉरेंटाइन में रखे गए उन लोगों की यह बात क्षेत्रीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर गर्व करने लायक थी। जिलाधिकारी ने भी सभी प्रवासियों से कहा कि हमारी व्यवस्था से आप सब खुश हैं, यही हमारी उपलब्धि है।

एसडीएम, नायब तहसीलदार व एसओ को सराहा

क्वारंटाइन सेंटर से लोगों को विदा करने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार जया सिंह व अजय कुमार सिंह के अलावा थानाध्यक्ष सुखपुरा वीरेंद्र यादव की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आप लोगों की बेहतर व्यवस्था के दम पर आज ये दूर-दराज जनपद के रहने वाले लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। निश्चित रूप से इन सभी लोगों को खुश रखना चुनौतीपूर्ण था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago