Categories: बलिया

बलियाः खराब सड़कों की फोटो खींचेंगे रोडवेज के कर्मचारी, जिला मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट

बलियाः मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्रशासन एक्टिव हो गया है। पीडब्लयूडी इसके लिए अभियान चला रही है। इस काम की निगरानी अब रोडवेजकर्मियों से कराई जाएगी।

रोडवेज के चालक और परिचालक अब जिस रूट पर बसें चलाएंगे, उन सड़कों पर गड्ढों की फोटो खींचेगे। इसके बाद रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इन फोटों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग अपना काम करेगा। परिवहन निगम पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर सड़कों के गड्ढों की फोटो मंगवाएगा। इसके लिए जिले के प्रत्येक रूट पर संचालित बसों के चालकों व परिचालकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिस पर कर्मचारी फोटो भेजेंगे।

इन गड्ढायुक्त सड़कों की रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम भेजेंगे। जिसके आधार पर लोक निर्माण विभाग काम शुरु करेगा। इस रिपोर्ट से किन सड़कों पर गड्ढे हैं, इसकी पूरी जानकारी मिलेगा, साथ ही यह पता लगाना आसान होगा कि लोक निर्माण विभाग ने किन रूटों की सड़कों के गड्ढे भरे अथवा नहीं भरे हैं। यही नहीं गड्ढामुक्त अभियान के तहत गिट्टी व डामर डालकर ठीक से काम किया गया या सिर्फ टालामटोली की गई।

रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी का कहना है कि सड़कों पर गड्ढों से परिवहन निगम की बसों का नुकसान होता है। सड़कें गड्ढामुक्त करने के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसकी क्रॉस चेकिंग के लिए रोडवेज के चालकों व परिचालकों की मदद ली जाएगी। चालक व परिचालक जिस रूट पर निकलेंगे, उस रूट की सड़कों के गड्ढों की फोटो क्लिक करके रोडवेज अधिकारियों द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजेंगे। फिर इन फोटो को रिपोर्ट के साथ मुख्यालय भेजा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago