बलिया में दिसंबर से होगा क्रूज का संचालन, लगेगा सैलानियों का मेला!

बलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन कार्ययोजना पर काम कर रहा है। खास बात यह है कि दिसंबर से जिले में क्रूज का संचालन शुरु हो जाएगा। 11 नवंबर को जिले में पहली जेटी का उद्घाटन हो चुका है। अब शहर के नजदीक कंसपुर में जेटी लगाई जाएगी।

बता दें कि जलमार्ग विकास परियोजना के अंतर्गत बलिया जिले में मालवाहक जहाजों, वातानुकूलित क्रूज को ठहरने के लिए अभी तीन जगह सामुदायिक जेटी लगानी है। मेहुली घाट पर भी जेटी लगाने की मांग सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने की है। पहली जेटी सरयां में स्थापित कर दी गई है। अब मझौवां, कंसपुर और शिवपुर गंगा तट पर जेटी लगाई जानी है।हालांकि सरायकोटा में अभी जेटी पर सहमति नहीं बन पाई है। जलमार्ग प्राधिकरण के निदेशक एलके रजक ने बताया कि जेटी का निर्माण वाराणसी में हो रहा है। इसे शहर के गंगा तट पर स्थापित किया जाएगा। इसकी जानकारी पर्यटन विभाग को जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

उजियार घाट पर जाने के बाद बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि बलिया के एतिहासिक, धार्मिक महत्व को जानकर वह भी आशान्वित हैं कि बलिया जल्द ही सैलानियों से गुलजार होने वाला है। जल परिवहन से किसानों को भी फायदा मिलेगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago