Categories: बलिया

पेपर लीक मामले से चर्चा में आए तत्कालीन DIOS पर 16 करोड़ के अनियमित भुगतान का आरोप!

बलिया। पेपर लीक मामले से चर्चा में आए तत्कालीन डीआईओएस डॉ. बृजेश मिश्रा की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। क्योंकी 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान करने का मामला सामने आया है। जांच में फर्जी साबित हुए 8 शिक्षकों को भी अनियमित तरीके से करोड़ों का भुगतान करने का दोषी बताया है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

दरअसल एक शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी की ओर से कराई गई जांच में मामले का खुलासा हुआ है। डीआईओएस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन डीआईओएस डॉ. बृजेश मिश्र की ओर से बिना सक्षम अधिकारी और बिना शासन के अनुमति से 9 संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को 14.80 करोड़ का भुगतान 2018 से मार्च 2021 तक किया गया है।

इसमें श्रीअमरनाथ संस्कृत माध्यमिक स्कूल खेजुरी, श्रीनाथ संस्कृत कॉलेज बलिया, श्री बजरंग आदर्श संस्कृत कॉलेज दादर आश्रम, आदर्श संस्कृत स्कूल चेतन किशोर सिंकदरपुर, स्वामी विवेकानंद संस्कृत स्कूल पुरुषोत्तम पट्टी काजीपुर, श्री सुंदर विद्यापीठ तिलकधारी का हाता बिनहा, कलचुड़ी संस्कृत उच्चतर स्कूल रतसर, आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक स्कूल सिवानकला, दयानंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक स्कूल गनेशपुर मनियर शामिल है।साथ ही 14 अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूल को भी लगभग 1.37 करोड़ के भुगतान की बात रिपोर्ट में कही गई है। इसमें रेवती इंटर कॉलेज रेवती, यमुना प्रसाद विद्याभवन इंटर कालेज नारायणपुर, मनियर इंटर कालेज मनियर, एमएमटीडी इंटर कॉलेज बलिया, पीएम इंटर कॉलेज दूबे छपरा, जनता इंटर कॉलेज नगरा, रतसर इंटर कॉलेज रतसर, विजय बहादुर सिंह उमावि कैथवली, अमर शहीद इंटर कॉलेज नारायनगढ़, पीडी इंटर कॉलेज गायघाट, गांधी कॉलेज मलप, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज बलिया, लंगटू बाबा इंटर कॉलेज हरिहाकला, शिव प्रसाद इंटर कॉलेज टीकादेवरी शामिल हैं।

मामला में ये भी कहा गया है कि ग्रांट रजिस्टर गायब है। तत्कालीन पटल प्रभारी का कहना है कि ग्रांट रजिस्टर डॉ. बृजेश मिश्र के पास है। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच की गई थी। शासन को अवगत कराने पर बिंदुवार रिपोर्ट मांगी गई थी। इसे भेज दिया गया है। अब शासन स्तर से ही कार्रवाई होनी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago