बलिया : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी करोड़ों की सड़क, एक झटके में गंगा में समाई 3 किलोमीटर रोड

बलियाः उत्तरप्रदेश सरकार सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन वही दूसरी ओर जमीनी स्तर पर विकासकार्य पर अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। विकासकार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। इसकी बानगी देखने को मिली बैरिया में, जहां चक्की नौरंगा में करोड़ों की लागत से बनी सड़क गंगा की लहरों में बह गई।

प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई सड़क का लगभग तीन किलोमीटर का हिस्सा और सैकड़ों एकड़ जमीन गंगा की लहरो में समा गई। सड़क बहते ही लोगों में अफरा -तफरी मच गई। लोग अपने सामान लेकर इधऱ-उधर भागने लगे और अपना सामान बहते हुए देख बेबस नजर आए।

पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय तो वादा किया था कि इस गांव की एक इंच भूमि कटने नहीं दिया जाएगा लेकिन यह सब वादे फेल हो गए हैं। हमारी सैंकड़ों एकड जमीन गंगा में समा गई। पीड़ितों ने कहा कि हम लोगों ने अपनी उपजाऊ भूमि को गंगा की गोद में समाते अपनी आंखों से देखा है। गंगा की लहरें सैकड़ों एकड़ भूमि काटने के बाद लाखों रुपये की खर्च कर बनी पुलिया से टकराने लगी हैं।

करोड़ों की लागत से बनी सड़क एक झटके में गंगा की लहरों में समा गई, जो कहीं न कहीं इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क निर्माण में गड़बड़ी कोई नई बात नहीं हैं। जिम्मेदार करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों में घटिया मेटेरियल का इस्तेमाल करते हैं, नतीजतन निर्माण के कुछ महीनों बाद ही सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती है और आम जनता परेशानी झेलती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago