Categories: बलिया

बलियाः सांसद नीरज शेखर बोले , कटानरोधी कार्यों में अनियमितता की होगी जांच

बलिया में बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिला के निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने सोमवार को बाढ़ क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ ही राहत शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायत सुन अधिकारियों पर नाराजगी जताई। साथ ही सांसद ने डीएम सौम्या अग्रवाल से कटानरोधी कार्यों की जांच प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा।

इस दौरान मौजूद लोगों ने सांसद को विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से अधूरे कार्य व पूर्ण हो चुके कार्यों में अनियमितता की शिकायत की। सांसद ने दुबेछपरा शिविर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम से बात करते हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि शासन ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए धन अवमुक्त किया है। इसमें छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि नदी इस क्षेत्र में काफी तबाही मचाती है। हर साल दर्जनों मकान नदी में विलीन होते हैं। खुद मुख्यमंत्री यहां की विभीषिका को देख चुके हैं। धन आवंटन के वक्त शासन की मंशा हर साल हो रही तबाही पर पूर्ण विराम लगाना है। इसलिए इसकी जांच जरूरी है। ताकि दोषी आगे कोई भी गड़बड़ी करने से परहेज करें। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, एसडीएम बैरिया आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

14 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago