Categories: बलिया

गुड़गांव में नौकरी कर रहे बलिया निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत

बलिया। गुड़गांव में निजी कंपनी में काम कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बलिया का रहने वाला था। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रामपुर वाजिदपुर निवासी मनन सिंह का पुत्र 25 वर्षीय बबलू गुड़गांव में किसी निजी कम्पनी में नौकरी करता था। वह सोमवार को कंपनी में ड्यूटी गया। वह कम्पनी के काम से ही बाइक से कहीं जा रहा था।

दिन में लगभग 11 बजे गुड़गांव के महरौली पहाड़ी रोड पर किसी डम्फर से बाइक की टक्कर हो गयी। बबलू के सिर पर डम्फर का पहिया चढ़ गया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दे कि मृतक चार बहनों के बीच इकलौते भाई था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago