बलिया। सरकार के द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस दौरान कई फर्जी युवक भी पकड़े जा रहे हैं। सबसे ज्यादा गड़बड़ी बलिया सदर तहसील से आए। दस्तावेज सत्यापन में 79 के दस्तावेज में उम्र कम दर्शाने को लेकर गड़बड़ियां पाई गई।
सेना में अग्निवीरों की भर्ती रैली में मंगलवार को रणबांकुरे मैदान में बलिया के सिकंदरपुर, बांसडीह, बैरिया तहसील के युवाओं ने दौड़ लगाई। कुल 7420 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 6231 ने दौड़ में हिस्सा लिया और 333 सफल रहे। इससे पहले सोमवार को अग्निवीर भर्ती परीक्षा में 5 हज़ार 636 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें सफल हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचें तब पता चला कि 79 ऐसे हैं, जिनके अंकपत्र में जन्मतिथि को लेकर गड़बड़ी की गई है। ज़िलों की तीन तहसीलों सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया की भर्ती में 27 युवकों के दस्तावेज में गड़बड़ी मिल।
इसमें तीन युवक ने अपना मूल पता बदला था। गोरखपुर के चौरीचौरा के दो युवकों ने बलिया सदर में निवास का प्रमाण दिया। ग्रीवांस सेल की जांच में पता चला कि दोनों ने मध्यप्रदेश और बिहार की रैली में हिस्सा लिया था। आज बलिया के रसड़ा, बेल्थरारोड और मऊ के घोसी तहसील के 7420 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा होगी।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…