Categories: बलिया

अग्निवीर भर्ती परीक्षा- रसड़ा, बेल्थरा रोड और घोसी के 409 अभ्यर्थी रेस में हुए सफल

वाराणसी । सरकार के द्वारा अग्निवीर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके तहत युवाओं की शारीरिक क्षमताओं को परखा जा रहा है। वाराणसी के छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में चल रही सेना भर्ती में आज बलिया व मऊ जनपद के अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया।

इस भर्ती रैली में कुल 7713 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं 6573 युवकों ने रेस में हिस्सा लिया। इसमें बलिया के रसड़ा बेल्थरा रोड़ मऊ के घोसी तहसीलों के युवा भी शामिल थे। जिसमें से 409 रेस में सफल हुए। सफल हुए अभ्यर्थियों को मैदान की दूसरी ओर अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए बैठाया जा रहा है। स्कैनिंग सिस्टम के जरिए दस्तावेज का सत्यापन हो रहा है।

अब 24 नवंबर को मऊ के मधुबनी, मोहम्दाबाद, गोहना व मऊ नाथ भंजन तहसीलों के 7724 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। बता दें कि चयन भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। आर्मी इंटेलिजेंस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ अलर्ट है। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं रणबांकुरे मैदान के आसपास अभ्यर्थियों की मदद के लिए सेना कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago