Categories: बलिया

बलिया में होगा करोड़ों का निवेश, 182 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

बलिया में निवेश को बढ़ावा देने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। जिले में 182 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं।

नई औद्योगिक नीति के तहत जिले को 200 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला है। अब तक 182 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इन्हें सारथी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

अभी लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के पास प्रस्ताव दिए जा रहे हैं।

उपायुक्त उद्योग एसके सिंह ने बताया कि अभी तक 23 उद्यमियों ने दिलचस्पी दिखाई है। दूसरे जनपदों के निवेशक भी तैयार हैं। उद्यमियों को सूक्ष्म उद्यम लगने पर 20 प्रतिशत, लघु उद्यम लगाने पर 15 प्रतिशत, मध्यम इकाई लगाने पर 10 प्रतिशत पूँजीगत उपादान का लाभ दिया जाएगा। इच्छुक उद्यमी निवेश सारथी एप पर आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एमएसएमई के क्षेत्र में 107 करोड़ रुपए के प्रस्ताव अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं 75 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें 50 करोड़ शिक्षा क्षेत्र 23. करोड़ फूड प्रोसेसिंग 20 करोड़ अंजली इंडस्ट्री, 10 करोड़ कृषि यंत्र 15 करोड़ बिंदी उद्योग 12 करोड़ लेड लाइट व बैट्री असेंबलिंग व 10 करोड़ पाइप मैन्यूफैक्चरिंग आदि शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago