Categories: बलिया

बलियाः प्रधान पद के चुनाव की पुनर्मतगणना याचिका हुई खारिज

बलिया के विकास खंड चिलकहर के ग्राम पंचायत बलेसरा के प्रधान पद के चुनाव की पुनर्मतगणना कराने की याचिका को उप जिलाधिकारी की अदालत ने खारिज कर दिया है। इससे प्रधान पक्ष के लोगों में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि साल 2021 में ग्राम पंचायत के चुनाव में संजू देवी और ऊषा देवी ने प्रधान पद का चुना लड़ा था, जिसमें संजू देवी को 587 और ऊषा देवी 572 मत प्राप्त हुए थे। मतगणना संजू देवी को 15 मत से विजेता घोषित किया गया था। उपविजेता ऊषा ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए रसड़ा उपजिलाधिकारी के समक्ष पुनर्मतगणना की मांग की थी। वादी ने विजेता प्रधान संजू देवी समेत सात लोगों को प्रतिवादी बनाया था और आरोप लगाया था कि मतगणना में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से संजू देवी ने 15 मत से जीत हासिल की।

उनके पक्ष में पड़े मतों को मतगणना कर्मियों ने नहीं गिना। इसके बाद उपजिलाधिकारी रसड़ा ने करीब दो वर्ष तक याचिका की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को सुना और उसके बाद आदेश जारी करते हुए कहा याचिका के पक्ष में पर्याप्त सबूतों का अभाव हैं। इस कारण याचिका पोषणीय नहीं है। एसडीएम ने बाद को निस्तारित करते हुए फाइल को दाखिल दफ्तर करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही विजेता प्रधान संजू देवी को क्लीन चिट दे दी।

रसड़ा उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज ने बताया कि याचिकाकर्ता द्वारा अपने गवाह प्रस्तुत नहीं किए गए तथा उनके सभी साक्ष्य गलत पाए गए। इसके साथ ही अधिक मत होने की वजह से पुनर्मतगणना की याचिका खारिज की गई। वहीं, उनका हस्ताक्षर भी गलत पाया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago