बलिया में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर तमाम राजनैतिक पार्टिंयों के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे जनसेवा के प्रति समर्पित रहे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
बता दें हरद्वार दुबे मूल रूप से बलिया के बांसडीह के हुसेनाबाद गांव के रहने वाले थे। उन्होंने प्राथमिक पढ़ाई गांव से की। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसेनाबाद से आठवीं तक की पढ़ाई के बाद बलिया जिला मुख्यालय पर स्थित लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। यहां रहते हुए ही वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए। नियमित रूप से संघ की शाखाओं में आने लगे थे।
इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही हरद्वार दूबे को संघ के कार्य के लिए आगरा भेजा गया। उन्होंने आगरा से ही स्नातक व एलएलबी की पढ़ाई की और संघ में अहम जिम्मेदारियों संभाली। 1969 में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का संगठन मंत्री बनाया गया। 1989 में आगरा छावनी से पहली बार विधायक बने थे। 1991 में भी दूसरी बार वहाँ से विधायक बने। उन्हें प्रदेश सरकार में संस्थागत वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2005 में आगरा जनपद के ही खेरागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। वर्ष 2013 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व 2011 में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी उन्होंने कार्य किया था।
उनके परिवार में पुत्र प्रांशु दुबे, पुत्रवधू उर्वशी, पुत्री डा कृत्या दुबे, दामाद डा. शिवम और पौत्र दिव्यांश, पौत्री दिव्यांशी हैं। उनके भाई गामा दुबे भी वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। उनके निधन पर विधायक केतकी सिंह, प्रधान संजीत यादव, नीरज दूबे, प्रतुल ओझा, दिनेश तिवारी, अभिजीत तिवारी, आदि ने शोक जताया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…