Categories: बलिया

बलियाः फिर बदलाए ट्रेनों के रूट, ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

बलियाः रेलवे ने एक बार फिर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। फिरोजपुर मंडल से आने-जाने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सोनपुर मंडल के हाजीपुर व चकमकरंद स्टेशन के मध्य हाजीपुर-बछवारा दोहरीकरण परियोजना के कार्य को लेकर 23 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम के 3.30 बजे तक 6.30 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक किया जाएगा। इसके कारण गुरुवार को रेलखंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें से कुछ के परिचालन में बदलाव किया गया है।

इनमें 23 दिसंबर को पाटलिपुत्र जंक्शन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13206 पाटलीपुत्र-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी होकर चलेगी। और 23 दिसंबर को बलिया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी होकर चलेगी।

इसके अलावा कुछ ट्रेनें आंशिक रुप से प्रारंभ होंगी। इनमें 22 दिसंबर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस शामिल है। जिसका आंशिक प्रारंभ नई दिल्ली से होगा। वहीं 23 दिसंबर को सहरसा-पाटलिपुत्र व बलिया-सियालदह एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर होकर जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago